Get App

Chhath Puja 2024: नवंबर में है छठ पूजा, जानिए खरना से उषा अर्घ्य तक का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2024 Date: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को सूर्य षष्ठी त्योहार के नाम से भी जानते हैं। इसकी विशेष बात यह है कि महिलाएं अच्छे स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे निर्जला व्रत रहती हैं। इसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। आइये जानते हैं छठ की मुख्य तिथियां, कब किस दिन क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 9:43 AM
Chhath Puja 2024: नवंबर में है छठ पूजा, जानिए खरना से उषा अर्घ्य तक का पूरा कैलेंडर
Chhath Puja 2024 Date: छठ पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा और उपासना की जाती है।

हिंदू धर्म में कई ऐसे त्योहार हैं जो बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। इन्हें बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्हीं त्योहारों में से एक छठ पूजा का त्योहार है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। यह महापर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा का मुख्य व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करती है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।

यही वजह है कि इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होती है। दूसरे दिन लोहंडा और खरना होता है। वहीं तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाता है। इसी के साथ इस पर्व का समापन हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल छठ पूजा कब से शुरू हो रही है।

छठ पूजा की कब से हो रही है शुरुआत

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 07 नवंबर को देर रात 12.41 बजे होगी। यह 08 नवंबर को देर रात 12.34 पर खत्म हो जाएगी। 7 नवंबर को संध्याकाल का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें