Choti Diwali 2024: इस साल छोटी दिवाली का त्योहार 30 अक्तूबर 2024 बुधवार को मनाया जाएगा। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी पर यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का डर कम होता है और मृत्यु के बाद नरक में जाने से मुक्ति मिलती है। यह दिन विशेष रूप से जीवन में नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भक्त स्नान के बाद भगवान श्रीकृष्ण और यमराज की पूजा करते हैं।
