हिंदू धर्म में हर पूजा-पाठ, त्योहार का अपना महत्व है। दीपावली में रात्रि व्यापिनी अमावस्या का महत्व होता है। इस बार 31 अक्टूबर की रात ही अमावस्या है। मान्यता है कि अमावस्या की रात मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और भक्तों के घर जाती हैं। ऐसे में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे दीपावली या रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जता है। इसे हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दीपवली का यह उत्सव 5 दिन तक चलता है। इसकी की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और समापन भाई दूज के दिन होता है।
