दीपावली पांच दिन का दीपोत्सव होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसका समापन भाई दूज के दिन होता है। दीपावली का पांच दिवसीय पर्व बेहद नजदीक आ गया है। ऐसे में त्योहार की तैयारियों के लिए कम वक्त बचा है। हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का खास महत्व है। इस त्यौहार को लेकर लोग काफी उत्साहित भी होते हैं। ऐसे में पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए कुछ खास तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए। इसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है। इस बार दीपोत्सव 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पर्व और पूजा अनुष्ठान को शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाता है।