दीपावली की सही तिथि और मुहूर्त को लेकर इस बार भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि किस दिन दिवाली मनाना ज्यादा अच्छा रहेगा। कोई 31 अक्टूबर को सही तिथि मान रहा है तो कोई एक नवंबर को भी सही तिथि मान रहे हैं। इस बीच ज्योतिषाचार्य और कर्मकांड विशेषज्ञों का कहना है कि 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना शुभ होगा। उनका कहना है कि दिवाली के लिए अमावस्या का होना बेहद जरूरी है। लिहाजा इस बार यह तिथि 31 अक्टूबर को है। इसके उलट एक नवंबर की रात अमावस्या नही होगी।
