Get App

Gita Jayanti 2024: गीता के हर श्लोक में छिपा है जीवन के उद्धार का सूत्र, जिंदगी की हर समस्या से मिलेगी मुक्ति

Gita Jayanti 2024: भगवत गीता, हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में शामिल है। जिसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। गीता में श्रीकृष्ण और अर्जुन का संवाद है। गीता उपदेश सुनने और समझने के बाद अर्जुन के मन की सारी दुविधाएं दूर हो गई थीं। इसके बाद अर्जुन अपने कर्म यानी युद्ध के लिए तैयार हो गए थे। इसके श्लोक में जीवन को महान बनाने के सूत्र छिपे हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 1:57 PM
Gita Jayanti 2024: गीता के हर श्लोक में छिपा है जीवन के उद्धार का सूत्र, जिंदगी की हर समस्या से मिलेगी मुक्ति
Gita Jayanti 2024: हिंदू धर्म में गीता जयंती के दिन का बहुत महत्व है। यह मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाया जाता है।

गीता जयंती के दिन भगवान कृष्ण की पूजा और भगवात गीता का पाठ करने का विशेष महत्व है। गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन मोक्षदी एकादशी भी मनाई जाती है। श्रीमद्भगवागीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और वेदव्यास जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन उपवास और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने से व्यक्ति का मन पवित्र होता है साथ ही जीवन में सुख शांति बनी रहती है। गीता में श्रीकृष्ण और अर्जुन का संवाद है। इस साल गीता जयंती आज (11 दिसबर) 2024 को है।

गीता उपदेश सुनने और समझने के बाद अर्जुन के मन की सारी दुविधाएं दूर हो गई थीं। इसके बाद अर्जुन अपने कर्म यानी युद्ध के लिए तैयार हो गए थे। गीता आज के समय में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले ग्रंथों में से भी एक है। श्रीकृष्ण ने गीता में कई ऐसी बातें कही हैं। जिन्हें अपनाने से कई समस्याओं का छुटकारा मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति मिल सकती है।

गीता जयंती का महत्व

गीता मात्र एक पुस्तक नहीं है, बल्कि उपदेशों का जीवित स्वरूप है। लिहाजा इसकी जयंती मनाई जाती है। इसके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। इस दिन गीता के पाठ से मुक्ति, मोक्ष और शान्ति का वरदान मिलता है। गीता के पाठ से जीवन की जानी-अनजानी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। कहते हैं कि गीता कलयुग में सत्य की वाहक है। इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। इस धर्मग्रंथ में जीवन को महान बनाने का हर एक सूत्र मिलता है। कहते है कि गीता का ज्ञान कलयुग का वो वरदान है, जो जीवन की सारी शंकाओं का समाधान कर सकता है। आपके जीवन से अंधकार को मिटाकर ईश्वर की साधना में लीन कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें