Get App

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा थाली में न भूलें ये भोग शामिल करना

Karwa Chauth 2024 Bhog: इस साल का करवा चौथ विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। वर्षों से फिल्मों और टीवी सीरियल्स के माध्यम से इस व्रत ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटी और विदेश में रह रहे भारतीय भी करवा चौथ को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 4:19 PM
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा थाली में न भूलें ये भोग शामिल करना
करवा चौथ पर भोग और प्रसाद का बहुत महत्व है।

Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ का त्योहार आज यानि 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागन स्त्री निर्जला व्रत रहकर अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती है। रात को चांद निकले के बाद दर्शन और पूजा करके, पति के हाथ से पानी पीकर और मीठा खाकर व्रत खोला जाता है। करवा चौथ पर भोग और प्रसाद का बहुत महत्व है।

रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले सबसे शुभ समय में करवा चौथ की पूजा की जाती है। पूजा का वक्त सूर्यास्त के बाद हर क्षेत्र में अलग-अलग हो सकता है। महिलाएं शाम के समय माता गौरा और चौथ माता की पूजा करती हैं। पूजा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की आराधना की जाती है। पूजा के बाद महिलाएं करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ती और सुनाती हैं।

पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

ऐसा माना जाता है कि पूजा थाली में प्रिय भोग को शामिल करने से पति और पत्नी के रिश्ते में मधुरता और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। महादेव को खीर, फल और मिठाई का भोग अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा पूजा थाली में सेवइयां, सब्जी, पूरी समेत अन्य चीजों को शामिल कर सकते हैं। भोग लगाने के बाद इन चीजों से ही व्रत खोलें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें