Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 2024 का त्योहार आज रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह हिंदू त्योहार खासतौर पर उत्तर भारत में विवाहित और विवाह के लिए तैयार हो रही महिलाएं मनाती है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत (बिना पानी पिए उपवास) रखती हैं, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं। चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद ही वे अपना व्रत तोड़ती हैं।
करवा चौथ 2024 की तिथि और समय
इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आता है, और पूरे भारत में एक ही दिन मनाया जाता है। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी।
इस सालो करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 बजे से रात 7:02 बजे तक रहेगा। इसके बाद महिलाएं चंद्रमा के उदय होने का इंतजार करती हैं, जो कि इस साल रात 7:54 बजे अनुमानित है। हालांकि, यह समय शहर-शहर अलग हो सकता है।
करवा चौथ के व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी से होती है, जिसे सास अपनी बहू के लिए तैयार करती हैं। इसके बाद महिलाएं पूरे दिन बिना भोजन और पानी के व्रत रखती हैं। शाम को पूजा के दौरान वे करवा चौथ की कथाएं सुनती हैं, जो वीरवती, करवा और सावित्री की साहस और प्रेम की कहानियों पर आधारित होती हैं। चंद्र दर्शन के बाद पति अपनी पत्नी को भोजन कराकर उनका व्रत तुड़वाते हैं, जो इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण और भावुक क्षण होता है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस पर्व के दौरान महिलाएं सुंदर पारंपरिक परिधान पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं और पूरे उत्साह से पूजा-अर्चना करती हैं।
करवा चौथ 2024 की तिथि और पूजा मुहूर्त
करवा चौथ 2024 की तिथि: 20 अक्टूबर 2024, रविवार
पूजा का मुहूर्त: शाम 5:46 से रात 7:09 बजे तक (कुल 1 घंटा 16 मिनट)
चांद निकलने का समय: रात 7:54 बजे
व्रत का समय: सुबह 6:25 से रात 7:54 बजे तक (कुल 13 घंटे 29 मिनट)
करवा चौथ पर 20 अक्टूबर 2024 को किस शहर में किस समय निकलेगा चांद?
इस जानकारी के अनुसार करवा चौथ के दिन पूजा विधि को सही समय पर करने के लिए सभी सामग्री तैयार रखें और चंद्र दर्शन के समय का ध्यान रखें ताकि आप व्रत पूरा कर सकें।