महाकुंभ मेला हिंदूओं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक मेला है। इस बार साल 2025 में कुंभ मेला लगने वाला है। यह 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 25 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चलता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड सितारों को भी न्योता भेजा है। प्रयागराज की धरती से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी संगम में डुबकी लगाएंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन प्रयागराज में कमला नेहरू मार्ग पर प्रस्तावित हरिवंश राय बच्चन विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
