Get App

Harvest Festivals 2025: जानें कब है मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी? इस साल कब मनाया जाएगा ये त्योहार

Harvest Festivals 2025: मकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, बिहू और लोहड़ी सभी फसल से जुड़े महत्वपूर्ण त्योहार हैं, लेकिन हर जगह पर में इन्हें मनाने का तरीका अलग होता है। ये त्योहार नई फसल की खुशी और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता हैं। इस त्योहार में भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 1:47 PM
Harvest Festivals 2025: जानें कब है मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी? इस साल कब मनाया जाएगा ये त्योहार
दक्षिण भारत में पोंगल चार दिनों तक मनाया जाने वाला उत्सव है, जिसमें थाई पोंगल सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है

पूरे देश में मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, उत्तरायण और बिहू का त्योहारों धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर के राज्यों में इन त्योहारों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। ये सभी त्योहार फसल से जुड़े होते हैं। हर राज्य में इनको मनाने का तरीका भी काफी अलग होता है। इस दिन दान, पूजा और नई फसल का जश्न हर जगह मनाया जाता है।

इसको उत्तरभारत में मकर संक्रांति, दक्षिण भारत में पोंगल,गुजरात में उत्तरायण, पूर्वोत्तर भारत में बिहू और पंजाबी समुदाय में लोहड़ी के नाम से जाना जाता है और इसको मनाया जाता है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का बहुत बड़ा महत्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। साल 2025 में मकर संक्रांति मंगलवार, 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धूल जाते हैं। इस दिन दान करने का भी काफी महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। इस दिन तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र, और धन का दान करने से भगवान सूर्य और विष्णु की कृपा मिलती है। इस पर्व को पतंगों का त्यौहार, फसल के मौसम के उद्घाटन के रूप में भी मनाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें