Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन ऐसे करें बजरंग बली को खुश, मिलेगी सफलता, चमक जाएगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम

Tuesday Upay: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हफ्ते के सातों दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल सकती हैं। ऐसे ही मंगलवार के दिन के लिए भी ज्योतिष शास्त्र में उपाय बताए गए हैं। यह राम भक्त हनुमान का दिन होता है। इस दिन किए पूजा-पाठ और उपायों से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
Tuesday Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने से हर तरह की परेशानी दूर होने लगती है। इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है।

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित है। मंगलवार के दिन किए पूजा-पाठ और व्रत से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन के सारे दुख-दर्द और संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष में भी मंगलवार के दिन को पूजा-पाठ के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ उपायों को करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से राम भक्त हनुमान जी की पूजा जरूर करें।

वहीं मंगलवार के दिन , पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ और बजरंग बाण का पाठ जरूर करें। इस दिन बहुत से लोग मंगलवार को व्रत भी रहते हैं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही करियर और कारोबार को एक नई दिशा मिलती है। आइये जानते हैं इस दिन कौन से उपाय करें।

मंगलवार के दिन करें ये अचूक उपाय


शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर 11 पीपल के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करना और भी लाभदायक रहेगा कि पीपल के पत्ते पर कुमकुम से जय श्री राम लिखें और फिर हनुमान चालीसा का जाप करे। उसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। ऐसा करने से भक्तों को आर्थिक समस्या से छुट्टी मिलती है और पैसों के योग बनते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते खंडित न हों।

हनुमान जी को ये भोग लगाएं

मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंग बली को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी खुश होकर भक्तों की सारी मनोकामन को पूरा करते हैं। इसके साथ ही जीवन में मिठास भी आती है।

नारियल के उपाय

मंगलवार के दिन मंदिर जाकर अपने सिर के ऊपर वार कर हनुमान जी की मूर्ति के आगे फोड़ दें। ऐसा करने से हनुमान जी तक आपकी समस्या पहुंचती है और आपकी हर परेशानी खत्म होने लगेगी।

अन्य उपाय

1 - मंगलवार के दिन सुबह स्‍नानादि के बाद हनुमान मंदिर जाएं और भगवान के सामने तेल का दीपक जलाएं। साथ ही हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, माला पहनाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। इसके बाद सारी मुसीबतें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

2 - आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या केला खिलाएं। अगर ये चीजें बंदरों को खिलाना संभव न हो तो आप किसी गरीब या जरूरतमंदको इन चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को 11 मंगलवार तक करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

3 - मंगलवार के दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इससे हनुमान जी की कृपा से जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

4 - मंगलवार के दिन हनुमान जी को चना और गुड़ चढ़ाने का विशेष महत्व है। ऐसा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता। भगवान को अर्पित किया गया चना-गुड़ आप भी ग्रहण करें। उसके बाद ही किसी काम पर जाएं।

5 - मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने अपने परेशानियों को बताएं। उसको हल करने के लिए प्रार्थना करें। उसके बाद गरीब जरूरतमंदों की सहायता करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

17 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।