पर्सनल लोन: आसानी से कैसे लें, क्या है तरीका, नियम और फायदे
अगर आपको फाइनेंशियल जरूरत है और आप लोन की एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं, तो पर्सनल लोन एक सही ऑप्शन हो सकता है. डिजिटल प्रोसेस, कम इंटरेस्ट रेट और आसान शर्तों के साथ पर्सनल लोन अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. बस ध्यान रखें कि लोन उतना ही लें जितना आप आराम से चुका सकें.
अगर अचानक कोई मेडिकल खर्चा आ जाए या फिर घर की मरम्मत करवानी हो, पुराना उधार चुकाना हो या शादी जैसे किसी खास मौके पर पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो पर्सनल लोन एक आसान तरीका हो सकता है. आजकल ये लोन मिलना पहले के मुकाबले बहुत आसान हो गया है. पूरे प्रोसेस को डिजिटल बना दिया गया है, जिसमें डॉक्युमेंट्स भी ऑनलाइन ही सबमिट किए जा सकते हैं.
अब बिना बैंक जाए, सिर्फ मोबाइल पर कुछ स्टेप्स फॉलो करके लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है. आपकी इनकम, क्रेडिट स्कोर और जॉब प्रोफाइल जैसे फैक्टर्स देखकर तुरंत अप्रूवल मिल सकता है. कई बैंक और NBFC अब पर्सनल लोन को आपकी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करके ऑफर करते हैं.
पर्सनल लोन होता क्या है?
पर्सनल लोन एक ऐसा अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसमें आपको कोई भी प्रॉपर्टी या गहने या वस्तु गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती. मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए आजकल ये लोन बेहद आसान और तेजी से मिल रहे हैं.
बैंक, NBFCs और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जैसे Moneycontrol) ऐसे लोन ऑफर करते हैं. यहां आप अपनी एलिजिबिलिटी के हिसाब से 50 लाख तक का इंस्टैंट लोन ले सकते हैं. इसकी रीपेमेंट टेन्योर 12 से 60 महीने तक हो सकती है.
कैसे काम करता है पर्सनल लोन?
जब आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपका एप्लिकेशन कई बातों पर चेक होता है. जैसे आपकी इनकम, क्रेडिट स्कोर, जॉब स्टेटस और पहले से चल रहे किसी भी लोन की स्थिति.
अगर सब कुछ सही पाया गया, तो आपका लोन अप्रूव हो जाता है और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
इसका पूरा प्रोसेस कुछ इस तरह होता है:
एप्लिकेशन: आप ऑनलाइन या बैंक जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
डॉक्युमेंटेशन: KYC प्रोसेस के तहत आपको अपनी पहचान, एड्रेस, इनकम और PAN कार्ड की डिटेल्स अपलोड करनी होती हैं. हर बैंक या कंपनी का डॉक्युमेंट पॉलिसी अलग हो सकती है.
अप्रूवल: डॉक्युमेंट्स चेक होने के बाद, अगर आप एलिजिबल हैं, तो लोन अप्रूव कर दिया जाता है.
डिस्बर्सल: पैसा सीधे आपके अकाउंट में आ जाता है, कई बार तो 24 घंटे के अंदर.
रीपेमेंट: आपको हर महीने EMI के जरिए तय वक्त तक लोन चुकाना होता है.
प्री-पेमेंट या फोरक्लोजर: अगर आप समय से पहले लोन चुकाना चाहें, तो कुछ बैंक इसकी अनुमति देते हैं, हालांकि इसके लिए चार्ज भी लग सकता है.
कौन ले सकता है पर्सनल लोन?
हर बैंक और कंपनी की अपनी शर्तें होती हैं, लेकिन कुछ बेसिक नियम लगभग सभी जगह एक जैसे होते हैं:
उम्र: आमतौर पर 21 से 60 साल के लोग लोन ले सकते हैं. कुछ जगह 18 साल की उम्र में भी लोन मिल सकता है, अगर आप सैलरीड हैं.
इनकम: आपकी मंथली इनकम का एक तय स्तर होना जरूरी है. शहर और कंपनी के हिसाब से ये अलग-अलग हो सकता है.
जॉब स्टेटस: अगर आप नौकरी में हैं और आपकी इनकम स्टेबल है, तो लोन अप्रूवल की संभावना ज्यादा होती है. अगर आप सेल्फ एम्प्लॉयड हैं, तो भी लोन मिल सकता है, बस आपकी कमाई नियमित होनी चाहिए.
क्रेडिट स्कोर: अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा है, तो लोन जल्दी और बेहतर रेट पर मिल सकता है.
पहले से लिए गए लोन: अगर आपके ऊपर पहले से कोई लोन या क्रेडिट कार्ड का उधार है, तो बैंक आपके डेब्ट टू इनकम रेश्यो के आधार पर लोन अमाउंट तय करता है.
कोई सिक्योरिटी नहीं चाहिए: आपको कोई गारंटी या प्रॉपर्टी गिरवी नहीं रखनी होती.
पैसे का इस्तेमाल जहां चाहें कर सकते हैं: होम लोन या ऑटो लोन के विपरीत इसमें पैसे को किसी भी काम में इस्तेमाल किया जा सकता है.
फास्ट प्रोसेसिंग: डिजिटल प्रोसेस होने की वजह से लोन जल्दी मिल जाता है, कई बार कुछ घंटों में ही.
इंटरेस्ट रेट कम: काफी ऑप्शन होने की वजह से लोन सस्ते ब्याज पर मिल सकते हैं. रेट आमतौर पर 10-12% सालाना से शुरू होते हैं.
रीपेमेंट टेन्योर फ्लेक्सिबल: आप अपनी सुविधा के मुताबिक 12 से 60 महीने तक का समय चुन सकते हैं.
मनीकंट्रोल से कैसे लें इंस्टैंट पर्सनल लोन?
अगर आपको तुरंत कैश की जरूरत है, तो मनीकंट्रोल जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से पर्सनल लोन लेना एक आसान तरीका हो सकता है. यहां आप 50 लाख रुपए तक का इंस्टैंट लोन ले सकते हैं, वो भी सिर्फ कुछ स्टेप्स में:
डिटेल भरें: अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जेंडर और मैरिटल स्टेटस जैसी बेसिक जानकारी भरें.
KYC कम्प्लीट करें: पहचान की पुष्टि के लिए KYC प्रोसेस पूरा करें.
EMI सेट करें: अपनी सुविधानुसार EMI का ऑप्शन चुनें और रीपेमेंट शेड्यूल तय करें.
पर्सनल लोन मैनेज करने के आसान टिप्स
जितनी जरूरत हो उतना ही लोन लें: ज्यादा लोन लेने से EMI का बोझ बढ़ सकता है.
समय पर रीपेमेंट करें: EMI टाइम पर भरने से क्रेडिट स्कोर बना रहता है.
टर्म्स पढ़ लें: लोन लेने से पहले शर्तें और चार्जेज को अच्छे से समझ लें.
एक साथ कई लोन न लें: इससे आपकी फाइनेंशियल हालत पर असर पड़ सकता है.