52nd GST Council Meet: GST काउंसिल ने अपनी 52वीं बैठक में Molasses (गुड़/शीरा/खांड़/राब) पर GST की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला किया है। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोलेसेज पर GST को कम करके 5 प्रतिशत किया जा रहा है। इससे उम्मीद है कि गन्ना किसानों को फायदा होगा। साथ ही मिलों व अन्य संबंधित लोगों के हाथों में ज्यादा पैसा बचने से गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान भी जल्द से जल्द निपटाने मदद मिलेगी।
