Adani Bribery Case Timeline: अमेरिकी कोर्ट के आदेश में अदाणी ग्रुप पर गंभीर आरोप, ऐसे-ऐसे बढ़ा मामला
Adani Bribery Case Timeline: सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्टस से जुड़े मामले में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अदाणी ग्रुप पर घूसखोरी के आरोप लगाए। ग्रुप पर अमेरिकी निवेशकों से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक इस पूरे मामले में कब क्या हुआ, इसकी पूरी टाइमलाइन नीचे दी जा रही है
Adani Bribery Case Timeline: अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अदाणी ग्रुप पर घूसखोरी के आरोप लगाए।
Adani Bribery Case Timeline: अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अदाणी ग्रुप पर घूसखोरी के आरोप लगाए। इसके चलते ग्रुप के शेयर 10 से 25 फीसदी तक टूट गए। ये आरोप सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्टस से जुड़े हुए हैं। अदाणी ग्रुप पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत देने के वादे का आरोप है। इसके अलावा प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि अदाणी ग्रुप ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई और अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को गलत जानकारियां दी हैं। ग्रुप पर अमेरिकी निवेशकों से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक इस पूरे मामले में कब क्या हुआ, इसकी पूरी टाइमलाइन नीचे दी जा रही है।
Adani Bribery Case Timeline: कब क्या हुआ?
कोर्ट के आदेश के मुताबिक अदाणी ग्रुप, अमेरिकी इश्यूअर एज्योर पावर ग्लोबल और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के बीच कब क्या हुआ, इसकी पूरी डिटेल्स ये है-
-भारतीय एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी और अमेरिकी इश्यूअर एज्योर पावर ग्लोबल को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड सोलर टेंडर ऑफर के लिए LoA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिला।
-अमेरिकी इश्यूअर ने SECI को 4 GW सोलर पावर सप्लाई करने पर सहमति दी।
-भारतीय एनर्जी कंपनी की सब्सिडियरी ने SECI को 8 GW सोलर पावर सप्लाई करने पर सहमति दी।
-SECI का काम यह था कि वह राज्यों में 12 GW बिजली खरीदने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की तलाश करे।
-लेटर ऑफ अवार्ड और संशोधित लेटर ऑफ अवार्ड की शर्तों के अनुसार सेकी भारतीय एनर्जी कंपनी की सब्सिडियरी और अमेरिकी इश्यूअर, दोनों से निश्चित दर पर सोलर पावर खरीदने के लिए बाध्य थी।
-जब यह अवार्ड मिला था, साइज और स्कोप के हिसाब से यह प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे बड़े सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स में शुमार था।
-अदाणी ग्रीन ने जून 2020 में प्रेस रिलीज जारी की।
-अमेरिकी इश्यूअर ने 4 GW के ऑर्डर की ऐलान करते हुए मीडिया रिलीज जारी किया।
-अमेरिकी इश्यूअर के पूर्व सीईओ रंजीत गुप्ता ने कहा कि 4 GW से अधिक का बड़ा पाइपलाइन बनाने की बात कही।
-अमेरिकी इश्यूअर ने अनुमान लगाया कि 20 वर्षों में इस प्रोजेक्ट से 200 करोड़ डॉलर से अधिक का शुद्ध मुनाफा होगा।
अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक साइन हुए MoUs
-अमेरिकी कंपनी और भारतीय एनर्जी कंपनी की सब्सिडियरीज ने अक्टूबर 2021 और फरवरी 2022 के बीच SECI के साथ PPAs (पावर पर्चेज एग्रीमेंट) साइन किए।
-अमेरिकी कंपनी ने SECI को छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के लिए 650 -MW सोलर पावर सप्लाई करने पर सहमति दी।
-अमेरिकी कंपनी ने आंध्र प्रदेश को 2.3 GW सोलर पावर सप्लाई करने का फैसला लिया।
-भारतीय एनर्जी कंपनी ने SECI से छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश को सोलर पावर सप्लाई करने के लिए PPAs साइन किए।
कोर्ट के आदेश में शामिल सरकारी कंपनियों के नाम
- छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड