Get App

Quint, NDTV के बाद न्यूज एजेंसी IANS भी गौतम अदाणी की झोली में, खरीदी 50% से ज्यादा हिस्सेदारी

इससे पहले अदाणी ग्रुप क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया और NDTV को खरीद चुका है। मार्च 2022 में क्विंट की खरीद के साथ गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप ने मीडिया कारोबार में कदम रखा था। AMNL ने IANS और IANS के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ, एक शेयरधारक समझौता भी किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में IANS का रेवेन्यू 11.86 करोड़ रुपये था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 4:28 PM
Quint, NDTV के बाद न्यूज एजेंसी IANS भी गौतम अदाणी की झोली में, खरीदी 50% से ज्यादा हिस्सेदारी
इस खरीद के बाद अब IANS, AMNL की सब्सिडियरी है।

उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने मीडिया सेक्टर में अपना विस्तार करते हुए समाचार एजेंसी IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली। इस सौदे की राशि का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सब्सिडियरी AMG Media Networks Ltd (AMNL) ने IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 50.50 प्रतिशत इक्विटी शेयरों को खरीदा है। इससे पहले अदाणी ग्रुप क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया (Quintillion Business Media) और NDTV को खरीद चुका है।

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया को मार्च 2022 में खरीदा गया था और इसके साथ अदाणी ग्रुप ने मीडिया कारोबार में कदम रखा था। क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म BQ Prime का संचालन करता है।इसके बाद दिसंबर 2022 में AMNL ने ब्रॉडकास्टर NDTV में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली।

AMNL ही नियुक्त करेगी डायरेक्टर्स

फाइलिंग में आगे कहा गया कि AMNL ने IANS और IANS के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ, IANS से जुड़ा एक शेयरधारक समझौता भी किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में IANS का रेवेन्यू 11.86 करोड़ रुपये था। अदाणी एंटरप्राइजेज की ओर से कहा गया है कि IANS के सभी ऑपरेशनल और मैनेजमेंट कंट्रोल AMNL के पास होंगे। AMNL के पास IANS के सभी डायरेक्टर्स को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा। इस खरीद के बाद अब IANS, AMNL की सब्सिडियरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें