Adani Group reply on Hindenburg report : अडानी ग्रुप अपने नए शेयरों की बिक्री पूरी होने के बाद अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडेनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर विस्तार से प्रतिक्रिया जारी करेगा। इस शेयर सेल के 31 जनवरी को पूरा होने का अनुमान है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से यह खबर सामने आई है। अडानी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव्स के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में शामिल रहे बॉन्डहोल्डर्स के मुताबिक, एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) की ओनरशिप वाले ग्रुप ने कहा था कि वह शुक्रवार को विस्तार से आरोपों का खंडन करेगा। हालांकि, उसके द्वारा दिए गए जवाबों में प्रतिक्रिया उम्मीद के अनुरूप नहीं रही।
