Adani Group: अदाणी ग्रुप ने ग्रीन हाइड्रोजन और विंड टर्बाइन बनाने वाली फर्म अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) के साथ अपनी दो सब्सिडियरी कंपनियों का विलय कर दिया है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को इस मर्जर की जानकारी दी। बता दें कि कंपनी अगले हफ्ते की शुरुआत में फंड जुटाने के लिए 1.3 अरब डॉलर का QIP लॉन्च कर सकती है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में एक अक्टूबर को 1.60 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3184.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
