अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) 5000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने जा रही है। अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह फंड 1000 रुपये फेस वैल्यू के नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के जरिए जुटाएगी। अदाणी पोर्ट्स ने आज 3 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी है। आज अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1.58 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 1095.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
