Adani Ports का कार्गो वॉल्यूम अक्टूबर में 48% बढ़ा, 3.7 करोड़ टन पर पहुंचा आंकड़ा

उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी Adani Ports ने अक्टूबर में करीब 3.7 करोड़ टन का सबसे अधिक मंथली कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया। यह पिछले साल की तुलना में 48 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा, APSEZ ने अक्टूबर में मासिक आधार पर सबसे अधिक 3.7 करोड़ टन कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया है

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 3:03 PM
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के संचालित बंदरगाहों पर अक्टूबर में कॉर्गो वॉल्यूम 48 फीसदी बढ़ गया है।

Adani Ports : अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के संचालित बंदरगाहों पर अक्टूबर में कॉर्गो वॉल्यूम 48 फीसदी बढ़ गया है। उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी ने अक्टूबर में करीब 3.7 करोड़ टन का सबसे अधिक मंथली कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया। यह पिछले साल की तुलना में 48 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा, "APSEZ ने अक्टूबर में मासिक आधार पर सबसे अधिक 3.7 करोड़ टन कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया है। भारत में इसके पोर्ट्स ने करीब 3.6 करोड़ टन का योगदान दिया।" बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.67 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 795 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

हाइफा पोर्ट का कार्गो वॉल्यूम 11 लाख टन

इजराइल में कंपनी के हाइफा पोर्ट का कार्गो वॉल्यूम में 11 लाख टन से अधिक रहा, जो पिछले छह महीनों की एवरेज मंथली कार्गो वॉल्यूम से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन है। FY24 (अप्रैल-अक्टूबर 2023) के पहले सात महीनों में पोर्ट ऑपरेटर ने 24 करोड़ टन की बेहतर टोटल कार्गो वॉल्यूम हासिल की, जो सालाना 18 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। भारत के भीतर इसके बंदरगाहों के लिए दर्ज की गई वॉल्यूम ग्रोथ सालाना लगभग 15 फीसदी रही।


बयान में कहा गया, ‘‘ कंपनी के इतिहास में पहली बार भारत में बंदरगाहों के हमारे खंड में माल की आवाजाही 3.5 करोड़ टन के आंकड़े को पार कर 3.6 करोड़ टन तक पहुंच गई है। यह सालाना आधार पर 43 प्रतिशत अधिक है। ’’

कंपनी के CEO का बयान

APSEZ के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और होल टाइम डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा कि हायर ऑपरेशनल एफिशिएंसी, ग्राहकों के लिए उनकी जरूरत के अनुसार मुकम्मल सेवा के साथ इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल पर फोकस किया गया। कार्गो वॉल्यूम में सुधार इन तीन-आयामी बिजनेस स्ट्रेटेजी की सफलता का प्रमाण है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।