Adani Ports : अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के संचालित बंदरगाहों पर अक्टूबर में कॉर्गो वॉल्यूम 48 फीसदी बढ़ गया है। उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी ने अक्टूबर में करीब 3.7 करोड़ टन का सबसे अधिक मंथली कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया। यह पिछले साल की तुलना में 48 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा, "APSEZ ने अक्टूबर में मासिक आधार पर सबसे अधिक 3.7 करोड़ टन कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया है। भारत में इसके पोर्ट्स ने करीब 3.6 करोड़ टन का योगदान दिया।" बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.67 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 795 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
