Google Layoffs: ट्विटर-फेसबुक के बाद अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट में भारी छंटनी की तैयारी, निकाले जाएंगे 10,000 कर्मचारी

Google ने एक नया परफार्मेंस रेटिंग (Performance Rating) सिस्टम अपनाया है, जिसके आधार पर कंपनी के 6% या करीब 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई जा रही है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 4:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Alphabet में इस समय कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 187,000 है

ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) और एमेजॉन (Amazon) के बाद अब गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के छंटनी (Layoffs) की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट खराब प्रदर्शन वाले अफने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में हैं। यह Google में काम कर रहे कुल कर्मचारियों की संख्या का करीब 6 फीसदी है। 'द इंफार्मेशन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन को मापने के लिए एक नया परफार्मेंस रेटिंग (Performance Rating) सिस्टम अपनाया है, जिसके आधार पर इन कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई जा रही है।

कर्मचारियों को बोनस और स्टॉक देने से भी किया जा सकता है इनकार

रिपोर्ट में कहा गया है, "एक नया परफार्मेंस रेटिंग मैनेजरों को अगले साल की शुरुआत में कमजोर प्रदर्शन करने वाले हजारों कर्मचारियों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। मैनेजर इस रेटिंग का इस्तेमाल उन्हें बोनस और स्टॉक देने से इनकार करने में भी कर सकते हैं।"

नए सिस्टम के तहत, मैनेजरों को अपने 6 फीसदी या करीब 10,000 कर्मचारियों को कमजोर प्रदर्शन करने वालों की कैटेगरी में डालने को कहा गया है। नया सिस्टम उन कर्मचारियों के प्रतिशत को भी कम करता है, जिन्हें हाई रेटिंग दिया जा सकता हैं।


यह भी पढ़ें- पूर्व मिस वर्ल्ड Manushi Chhillar को डेट कर रहे अरबपति बिजनेसमैन Nikhil Kamath, लिव-इन में रहने की भी अटकलें

Alphabet के कर्मचारियों की औसत सैलरी 2,95,884 डॉलर

हालांकि Alphabet ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। Alphabet में इस समय कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 187,000 है। अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अल्फाबेट के कर्मचारियों पिछले साल तक औसत सैलरी 2,95,884 डॉलर था।

Alphabet का सितंबर तिमाही में मुनाफा 27% घटा

Alphabet ने हाल ही में खत्म हुई सितंबर तिमाही में 13.9 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। यह पिछले साल की इसी तिमाही मे दर्ज मुनाफे से करीब 27 फीसदी कम था। वहीं अल्फाबेट का रेवेन्यू का सितंबर तिमाही में 6 फीसदी बढ़कर 69.1 अरब डॉलर रहा था। Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई ने उसी वक्त संकेत दिए थे कि अगर कंपनी की प्रोडक्टिविटी 20 फीसदी और मजबूत नहीं होती है तो जॉब में कटौती हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।