पूर्व मिस वर्ल्ड Manushi Chhillar को डेट कर रहे अरबपति बिजनेसमैन Nikhil Kamath, लिव-इन में रहने की भी अटकलें

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 35 साल के निखिल कामत और 25 साल की मानुषी छिल्लर साल 2021 से ही रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को अभी तक पब्लिक की नजरों से छुपाकर रखा था

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Manushi Chhillar ने इसी साल फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है

जीरोधा (Zerodha) के अरबपति को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) के एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। इस बीच दोनों की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वे ऋषिकेश में साथ में पूजा करते दिख रहे हैं। इस फोटो ने अटकलों को और बढ़ा दिया है। यह भी जानकारी मिली है कि 35 वर्षीय कामत और 25 वर्षीय मानुषी साल 2021 से ही रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को पब्लिक की नजरों से छुपाकर रखा था।

कामत और छिल्लर ने इसलिए अपने रिश्ते को रखा है प्राइवेट?

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर का फोकस इस समय अपने बॉलीवुड करियर पर है और इसी के लिए उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा है। मानुषी ने इसी साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है।

निखिल कामत और मानुषी छिल्लर के साथ में रहने की भी अटकलें


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, "दोनों अपने रिश्ते को काफी मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने साथ में रहना भी शुरू कर दिया है।" रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "फिलहाल मानुषी का फोकस अपने बॉलीवुड करियर पर है। ऐसे में वह नहीं चाहतीं कि उनके लव लाइफ को लेकर पब्लिक में चर्चा हो और लोगों को ध्यान दूसरी तरफ जाए। दोनों के परिवार और दोस्त एक दूसरे से अच्छे से वाकिफ हैं और दोनों इस रिश्ते को चर्चा से दूर रखना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: 55% का रिटर्न दिला सकते हैं इस इंफ्राटेक कंपनी के शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी दांव लगाने की सलाह

अभी तक नहीं स्वीकारी है रिश्ते की बात

बता दें कि कामत या मानुषी दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर से स्वीकार नहीं है। हालांकि इस दौरान दोनों की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसने इन दावों को और मजबूती दी है। ये फोटो ऋषिकेश में लिए गए हैं और पहली बार नवंबर महीने के शुरुआत में सामने आए थे।

तलाकशुदा हैं निखिल कामत

निखिल कामत की गिनती देश के सबसे युवा अरबपतियों में होती है। यह देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज और ट्रेडिंग फर्म जीरोधा के को-फाउंडर हैं। 35 वर्षीय निखिल कामत तलाकशुदा हैं। उन्होंने अप्रैल 2019 में अमांडा नाम की एक महिला से शादी रचाई थी। दोनों की शादी इटली के फ्लोरेंस में काफी भव्य तरीके से हुई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा चला नहीं और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

मानुषी छिल्लर के हाथ में अभी 2 बॉलीवुड फिल्में

इस बीच मानुषी छिल्लर दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। दर्शक उन्हें फिल्म तेहरान (Tehran) में जॉन अब्राहम के साथ और फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) में विक्की कौशल के साथ देख सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।