Get App

Air India ने की एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील, एयरबस और बोइंग को दिया 540 प्लेन का ऑर्डर

Air India ने एयरबस और बोइंग के साथ सौदा किया है। यह अभी तक की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील है। टाटा संस के मालिकाना हक वाली कंपनी एयर इंडिया आने वाले वक्त में लोकल एयरलाइन कंपिनियों के साथ साथ इमाइरेट्स जैसी बड़ी एयरलाइन को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इस डील के सहारे एयर इंडिया एक बार फिर से एविएशन स्केटर पर अपना दबदबा बनाना चाहती है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 10, 2023 पर 11:37 PM
Air India ने की एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील, एयरबस और बोइंग को दिया 540 प्लेन का ऑर्डर
Air India ने की एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील, एयरबस और बोइंग को दिया 540 प्लेन का ऑर्डर

एयर इंडिया (Air India) ने एविएशन सेक्टर के इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी कमर्शियल डील की है। टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयरलाइन ने एयरबस (Airbus) और बोइंग (Boeing) को 500 से भी अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है। यह एविशन सेक्टर में विमानों के खरीद के लिए दिया गया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस डील के सहारे एयर इंडिया एक बार फिर से आसमान पर अपने खोए हुए दबदबे को वापस हासिल करना चाहती है। साथ ही वह आने वाले वक्त में घरेलू एयरलाइन कंपनियों के साथ साथ (Emirates) जैसी बड़ी एयरलाइन कंपनियों को भी टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

एयर इंडिया की मंशा इस डील के चलते फ्यूल एफिशियंट बनने की भी है यानी वह अपने फ्यूल से जुड़े खर्च को घटाना चाहती है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग के साथ डील कर ली है और इस बारे में अगले हफ्ते तक कंपनी आधिकारिक ऐलान कर सकती है।

एयरबस और बोइंग से इतने प्लेन खरीदेगी एयर इंडिया

मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया और एयर बस के बीच 250 विमानों के लिए सौदा तय हुआ है। एयर बस भारतीय एयरलाइन को 210 सिंगल-आइल मॉडल वाले विमान (A-320) और 40 चौड़ी बॉडी वाले विमान (A-350s) सौंपेगी। वहीं एयर इंडिया ने बोइंग को 290 विमानों का ऑर्डर दिया है। बोइंग एयर इंडिया को अपने मैक्स-737 मॉडल वाले 190 विमान और 787 ड्रीमलाइनर वाले 20 विमान सौंपेगी। हालांकि इन ऑर्डरों में बदलाव भी हो सकता है। एयर इंडिया, एयरबस और बोइंग ने इस बारे में कुछ भी बयान देने से इंकार कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें