Get App

Air India Express-AIX Connect मर्जर से लॉन्ग टर्म में मुनाफे को मिलेगा बढ़ावा: MD

Air India Express-AIX Connect merger: AIX कनेक्ट का अक्टूबर में एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय हो गया था। AIX कनेक्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपना शुद्ध घाटा काफी हद तक घटाकर 1149 करोड़ रुपये कर दिया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2750 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2024 पर 8:47 PM
Air India Express-AIX Connect मर्जर से लॉन्ग टर्म में मुनाफे को मिलेगा बढ़ावा: MD
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने AIX कनेक्ट (पहले एयरएशिया इंडिया) के साथ अपना विलय पूरा कर लिया है।

Air India Express-AIX Connect merger: टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने AIX कनेक्ट (पहले एयरएशिया इंडिया) के साथ अपना विलय पूरा कर लिया है। कंपनी के सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह एयर इंडिया के तहत एक यूनिफाइड बजट एयरलाइन बनाने की रणनीतिक पहल है। इसका मकसद इसकी वित्तीय स्थिति पर दबाव डाले बिना सस्टेनेबल प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करना है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD ने क्या कहा?

घाटे में चल रही AIX कनेक्ट के विलय के बारे में चिंताओं को खारिज करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आलोक सिंह ने कहा, “विलय प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी हो गई थी। AIX कनेक्ट का इंटीग्रेटशन अहम पैमाने को प्राप्त करके, कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करके और हमारी एसेट्स का बेहतर उपयोग करके मुनाफे के लिए हमारे मार्ग को तेज करेगा। इसका मकसद एक मजबूत, स्केलेबल नेटवर्क का निर्माण करना है जो लॉन्ग टर्म ग्रोथ का समर्थन करता है।”

वित्त वर्ष 2022-23 में 117 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में एयर इंडिया एक्सप्रेस को वित्त वर्ष 2023-24 में 163 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। यह हायर पैसेंजर वॉल्यूम और ऑपरेशनल कैपिसिटी में सुधार के कारण आय में सालाना आधार पर 33 फीसदी की मजबूत वृद्धि के बावजूद था, जो 7600 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, वर्ष के दौरान खर्च 38.3 फीसदी बढ़कर 7763 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें