Get App

Akasa Air के को-फाउंडर प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा, 4 महीने के अंदर लीडरशिप टीम से दूसरा एग्जिट

Akasa Air की फ्लाइट्स ने 7 अगस्त 2022 से उड़ान भरना शुरू किया था। अकासा एयर के पास वर्तमान में 33 'बोइंग 737 मैक्स' एयरक्राफ्ट हैं। विनय दुबे इस एयरलाइन के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। एक और को-फाउंडर नीलू खत्री भी कंपनी छोड़ चुकी हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 3:51 PM
Akasa Air के को-फाउंडर प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा, 4 महीने के अंदर लीडरशिप टीम से दूसरा एग्जिट
प्रवीण अय्यर Akasa Air की एग्जीक्यूटिव कमेटी का भी हिस्सा थे।

विमानन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी में 4 महीने के अंदर यह दूसरा हाई लेवल एग्जिट है। अकासा एयर ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी में 5 साल के सफर के बाद अय्यर ने अपने जीवन के अगले चैप्टर की शुरुआत करने का फैसला लिया है। वह 30 अप्रैल 2026 तक लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रवीण को 20 सालों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने कई लीडरशिप पोजिशन संभाली हैं। अय्यर से पहले अकासा एयर की एक और को-फाउंडर नीलू खत्री भी कंपनी छोड़ चुकी हैं। खत्री ने अक्टूबर 2025 में पद छोड़ा था। एयरलाइन ने बयान में कहा था कि खत्री ने अपने प्रोफेशनल करियर में एक नई दिशा तलाशने के लिए कंपनी से आगे बढ़ने का फैसला किया है। कंपनी की फ्लाइट्स ने 7 अगस्त 2022 से उड़ान भरना शुरू किया था।

अब कंपनी में 4 को-फाउंडर

अय्यर अकासा एयर की एग्जीक्यूटिव कमेटी का भी हिस्सा थे।  कंपनी की शुरुआत में इसके 6 फाउंडिंग मेंबर थे। अब विमानन कंपनी में 4 को-फाउंडर आदित्य घोष, आनंद श्रीनिवासन, बेलसन कुटिन्हो और भाविन जोशी हैं। विनय दुबे फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानि कि CEO हैं। अकासा एयर के पास वर्तमान में 33 'बोइंग 737 मैक्स' एयरक्राफ्ट हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें