क्रेडिट कार्ड EMI: बड़े खर्चों को आसान किस्तों में बदलने का स्मार्ट तरीक

क्रेडिट कार्ड EMI बड़े खर्चों को आसान मासिक किस्तों में बदलने का स्मार्ट तरीका है. इससे आप बड़े खर्च बिना बजट पर अचानक दबाव डाले मैनेज कर सकते हैं.

अपडेटेड May 13, 2026 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement

आजकल क्रेडिट कार्ड सिर्फ शॉपिंग या ट्रैवल तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह बड़े-बड़े खर्चों को मैनेज करने का आसान जरिया भी बन चुका है. इसमें सबसे लोकप्रिय फीचर है क्रेडिट कार्ड EMI, यानी कोई भी बड़ा पेमेंट एक साथ चुकाने के बजाय उसे हर महीने छोटी-छोटी किस्तों (EMI) में देना. लेकिन EMI का चुनाव करने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह काम कैसे करता है, इसमें क्या चार्जेज़ लगते हैं, इंटरेस्ट रेट कितना होता है और यह पर्सनल लोन से कैसे अलग है.

आप मनीकंट्रोल पर भारत के टॉप बैंकों द्वारा दिए जाने वाले बेहतरीन क्रेडिट कार्ड 100% डिजिटल प्रक्रिया के जरिए पा सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड EMI क्या है?

क्रेडिट कार्ड EMI मतलब आप अपने कार्ड से किया गया बड़ा खर्च एक बार में चुकाने के बजाय किस्तों में बांट सकते हैं. जब भी आप कोई बड़ा सामान खरीदते हैं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज़, ट्रैवल पैकेज या फर्नीचर, तो पूरा अमाउंट तुरंत देने की जगह बैंक उसे मासिक किस्तों में बांट देता है. आप अपने हिसाब से 3 महीने से लेकर 18 महीने या उससे भी ज्यादा का टेन्योर चुन सकते हैं. हां, इस दौरान आपको इंटरेस्ट देना पड़ता है और कई बार प्रोसेसिंग फीस भी लग सकती है.

EMI लेने का प्रोसेस कैसे काम करता है?


EMI का चुनाव दो तरीकों से होता है.

नया खर्च करने पर – जब आप कार्ड से बड़ी शॉपिंग करते हैं, तो उसी वक्त उस ट्रांजैक्शन को EMI में बदलने का विकल्प मिल जाता है. अगर उस वक्त आप तय न करें तो बाद में बैंक की ऐप, वेबसाइट या कस्टमर केयर के जरिए भी इसे EMI में कन्वर्ट किया जा सकता है.

पहले से मौजूद बकाया राशि पर – कई बार बैंक आपके पूरे आउटस्टैंडिंग अमाउंट को भी EMI में बदलने का विकल्प देते हैं. खासकर जब बिल बहुत बड़ा हो जाए तो EMI में बदलकर धीरे-धीरे पेमेंट करना आसान हो जाता है.

EMI चुनते समय आपको टेन्योर यानी कितने महीनों में पैसा चुकाना है, ये तय करना होता है. जितना लंबा टेन्योर होगा, उतनी ही किस्त छोटी होगी लेकिन इंटरेस्ट ज्यादा देना पड़ेगा. हर महीने यह EMI आपके कार्ड बिल में जुड़ जाती है और आपको बाकी खर्चों के साथ इसे भी चुकाना होता है.

EMI पर इंटरेस्ट रेट और चार्जेज

क्रेडिट कार्ड EMI पर लगने वाला इंटरेस्ट अलग-अलग बैंकों में अलग होता है. आम तौर पर यह पर्सनल लोन से ज्यादा होता है. हालांकि कई बार खास प्रोडक्ट्स पर या ई-कॉमर्स साइट्स पर बैंक नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी देते हैं, यानी आप सिर्फ प्रोडक्ट की कीमत चुकाते हैं, उस पर कोई इंटरेस्ट नहीं लगता.

इसके अलावा, बैंक प्रोसेसिंग फीस भी चार्ज कर सकते हैं जो 1-2% तक हो सकती है. इसलिए EMI में कन्वर्ट करने से पहले हमेशा बैंक की शर्तें जरूर पढ़ लें. वरना बाद में छुपे हुए चार्ज देखकर परेशानी हो सकती है.

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड पाएं

EMI कैलकुलेटर से प्लानिंग क्यों जरूरी है?

EMI लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि हर महीने आपकी जेब से कितना पैसा निकलेगा और पूरे टेन्योर में कुल कितना इंटरेस्ट देना पड़ेगा. इसके लिए क्रेडिट कार्ड EMI कैलकुलेटर सबसे आसान टूल है.

कैलकुलेटर में आपको तीन चीजें डालनी होती हैं – लोन अमाउंट, इंटरेस्ट रेट और टेन्योर. इसके बाद यह तुरंत आपको बताएगा कि हर महीने कितनी EMI बनेगी और पूरे टेन्योर में कितना ब्याज देना होगा. इससे आप अलग-अलग टेन्योर का कंपैरिजन कर सकते हैं और अपनी जेब के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं.

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स भी EMI का ब्रेकअप पहले ही दिखा देती हैं, जिससे कस्टमर के लिए फैसले लेना आसान हो जाता है.

क्रेडिट कार्ड EMI बनाम पर्सनल लोन

कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि बड़ा खर्च मैनेज करने के लिए EMI बेहतर है या पर्सनल लोन.

इंटरेस्ट रेट – पर्सनल लोन पर ब्याज आमतौर पर कम होता है, खासकर अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है. जबकि क्रेडिट कार्ड EMI पर ब्याज थोड़ा ज्यादा हो सकता है.

सुविधा – EMI लेना ज्यादा आसान है क्योंकि इसमें अलग से डॉक्यूमेंटेशन या अप्रूवल की जरूरत नहीं होती. बस फोन, ऐप या वेबसाइट पर कुछ क्लिक करने होते हैं और खर्च EMI में बदल जाता है. जबकि पर्सनल लोन के लिए बैंक की फॉर्मेलिटीज पूरी करनी पड़ती हैं.

अगर आप बैंक के पुराने कस्टमर हैं और आपका रिकॉर्ड अच्छा है, तो बैंक पर्सनल लोन पर भी सस्ता ब्याज दे सकते हैं. इसलिए कभी-कभी EMI और पर्सनल लोन दोनों का कंपैरिजन करना फायदेमंद रहता है.

आप मनीकंट्रोल पर भारत के टॉप बैंकों द्वारा दिए जाने वाले बेहतरीन क्रेडिट कार्ड 100% डिजिटल प्रक्रिया के जरिए पा सकते हैं।

कब लें EMI का विकल्प?

EMI हर स्थिति में सही नहीं होती. यह तभी लेना फायदेमंद है जब –

आपके पास बड़े खर्च को चुकाने के लिए तुरंत पैसे न हों और आपको 3 महीने या उससे ज्यादा का समय चाहिए.

आप इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल या घर के बड़े सामान खरीद रहे हैं और बजट पर एकदम से दबाव नहीं डालना चाहते.

आप चाहते हैं कि बड़े बिल पर क्रेडिट कार्ड का हाई इंटरेस्ट न लगे, बल्कि एक तय EMI में चुकता हो.

क्रेडिट कार्ड EMI बड़े खर्चों को मैनेज करने का स्मार्ट तरीका है. इससे आप अपनी कैश फ्लो पर ज्यादा दबाव डाले बिना बड़े-बड़े खर्च आराम से कर सकते हैं. लेकिन EMI चुनने से पहले हमेशा इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस और टेन्योर का हिसाब जरूर लगा लें. EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें और जरूरत हो तो पर्सनल लोन से भी कंपैरिजन करें. तभी यह आपके लिए वाकई फायदेमंद साबित होगा.    

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।