Get App

Amazon layoffs: अमेजॉन में बड़ी छंटनी की तैयारी...इस हफ्ते जाएगी 16000 कर्मचारियों की नौकरी!

Amazon layoffs : अमेजॉन का यह रीस्ट्रक्चरिंग अभियान 2025 के अंत में शुरू हुआ था। इसके पहले चरण में कंपनी ने अक्टूबर महीने में करीब 14,000 व्हाइट-कॉलर पदों को खत्म कर दिया था। अब माना जा रहा है कि उसी प्रक्रिया के तहत आगे और छंटनी की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 7:55 PM
Amazon layoffs: अमेजॉन में बड़ी छंटनी की तैयारी...इस हफ्ते जाएगी 16000 कर्मचारियों की नौकरी!
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है।

Amazon layoffs  : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम कंपनी के उस बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत करीब 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की संख्या कम की जानी है। कंपनी 27 जनवरी को नई छंटनी की योजना बना रही है, जिससे दुनियाभर में करीब 16,000 कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि यह कदम कंपनी के बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है।

 30,000 नौकरियों पर खतरा 

कंपनी के प्लान के मुताबिक, जून 2026 के तक लगभग 30,000 कॉर्पोरेट नौकरियां खत्म की जा सकती हैं। इस बार की छंटनी का दायरा पहले से ज्यादा बड़ा हो सकता है और इसका असर कई देशों में पड़ेगा। खास तौर पर भारत में काम कर रही टीमों पर इसका प्रभाव ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। कई रिपोर्टों और Blind व Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार, अमेजॉन आने वाले दिनों में नौकरी में कटौती का ऐलान कर सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार सबसे ज्यादा असर भारत में काम कर रही टीमों पर पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह छंटनी कंपनी के कई विभागों में हो सकती है। इसमें अमेजॉन Web Services (AWS) और Prime Video से जुड़े कर्मचारियों के भी प्रभावित होने की आशंका है।

अमेजॉन का यह रीस्ट्रक्चरिंग अभियान 2025 के अंत में शुरू हुआ था। इसके पहले चरण में कंपनी ने अक्टूबर महीने में करीब 14,000 व्हाइट-कॉलर पदों को खत्म कर दिया था। अब माना जा रहा है कि उसी प्रक्रिया के तहत आगे और छंटनी की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें