TCS News: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर अमेरिकी प्रोफेशनल्स ने भेदभाव का आरोप लगाया है। अनुभवी अमेरिकी प्रोफेशनल्स के एक ग्रुप ने टीसीएस पर उनकी नस्ल और उम्र के आधार पर गलत तरीके से भेदभाव का आरोप लगाया गया है। द वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी इक्वल एंप्लॉयमेंट अपॉर्च्यूनिटी कमीशन के पास इससे जुड़ी शिकायत की गई है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस ने कथित तौर पर अनुभवी अमेरिकी प्रोफेशनल्स को निकाल दिया और उनका कुछ काम टेंपररी वर्क वीजा पर कम वेतन वाले भारतीय प्रवासियों को सौंप दिया।
