Amul hikes milk prices : अमूल ने एक बार फिर दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अमूल ब्रांड के नाम से दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटि मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार, 3 फरवरी को अपने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बदलाव के साथ, अब अमूल गोल्ड (Amul Gold) की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा अमूल ताजा (Amul Taaza) 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल काउ मिल्क (Amul cow) 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 बफेलो मिल्क (Amul A2 buffalo milk) अब 70 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
