Apple CEO टिम कुक ने की दो साल की सबसे बड़ी शेयर बिक्री, अरबों रुपये में हुई कमाई

Apple ने सितंबर माह में अपनी नई iPhone 15 सीरीज, कीमत बढ़ाए बिना लॉन्च की है। टिम कुक ने अगस्त 2021 में स्टॉक बिक्री से 35.5 करोड़ डॉलर कमाए थे। कुक ने 511,000 शेयर बेचे, जिनकी कीमत टैक्स निकालने से पहले लगभग 8.78 करोड़ डॉलर थी। फाइलिंग से पता चलता है कि बिक्री के बाद कुक के पास Apple में लगभग 33 लाख शेयर रह गए हैं

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Apple के शेयर जुलाई के 198.23 डॉलर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 13% गिर गए हैं।

Apple के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने दो वर्षों की अपनी सबसे बड़ी शेयर बिक्री की है। इस बिक्री से उन्हें टैक्स निकालने के बाद 4.15 करोड़ डॉलर मिले हैं। इंडियन करेंसी में यह अमाउंट 345.38 करोड़ रुपये (3.45 अरब रुपये) होता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएस सिक्योरिटीज फाइलिंग से पता चलता है कि कुक ने 511,000 शेयर बेचे, जिनकी कीमत टैक्स निकालने से पहले लगभग 8.78 करोड़ डॉलर थी। अगस्त 2021 के बाद कुक ने पहली बार इतने ज्यादा शेयर बेचे हैं। टिम कुक ने अगस्त 2021 में स्टॉक बिक्री से 35.5 करोड़ डॉलर कमाए थे। फाइलिंग से पता चलता है कि बिक्री के बाद कुक के पास Apple में लगभग 33 लाख शेयर रह गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 56.5 करोड़ डॉलर है।

भले ही कुक ने अपने कुछ शेयर बेचे हैं लेकिन इससे कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी पर असर नहीं होगा। इसकी वजह है कि कुक को अपने एनुअल कंपंजेशन प्लान के तहत इतने ही शेयर मिले हैं।कंपनी के शेयर जुलाई के 198.23 डॉलर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 13% गिर गए हैं। इसकी वजह है कि निवेशक, स्मार्टफोन की मांग में उम्मीद से धीमी रिकवरी को लेकर चिंतित हैं।

628 अरब डॉलर घटी Apple की वैल्यूएशन


Apple ने सितंबर माह में अपनी नई iPhone 15 सीरीज, कीमत बढ़ाए बिना लॉन्च की है। एप्पल की वैल्यूएशन इस साल 628 अरब डॉलर घट चुकी है। हालांकि फिर भी यह दुनिया की मोस्ट वैल्यूएबल टेक कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.7 लाख करोड़ डॉलर है।

शार्क' पीयूष बंसल ने दिल्ली में खरीदा आलीशान घर, करोड़ों में हुआ है सौदा

टिम कुक के अलावा Deirdre O'Brien और कैथरीन एडम्स ने भी एप्पल में शेयर बेचे हैं और इससे दोनों को हुई कमाई, टैक्स ​निकालने से पहले 1.1-1.1 करोड़ डॉलर है। Deirdre O’Brien, एप्पल में रिटेल के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वहीं कैथरीन, एप्पल की जनरल काउंसिल और लीगल व ग्लोबल सिक्योरिटी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।