iPhone Exports India FY26: भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक खबर है। FY26 में भारत से iPhone का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही एपल का फोन भारत की ओर से निर्यात किया जाने वाला सबसे बड़ा 'सिंगल ब्रांडेड' उत्पाद बन गया है। प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के आखिरी साल में आईफोन ने डायमंड, डीजल और दवाओं जैसे बड़े एक्सपोर्ट सेक्टर्स को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।
