Lok Sabha Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगा घमासान, चेक करें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसमें दूसरे चरण की बात करें तो यह 26 अप्रैल को है। इसमें एक राज्य ऐसा भी है जिसमें एक ही चरण में वोटिंग होनी है। मतगणना के लिए 4 जून की तारीख फिक्स की गई है

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसमें दूसरे चरण की बात करें तो यह 26 अप्रैल को है। इस चरण में देश में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और जम्मू एंड कश्मीर में चुनाव होंगे। इसमें एक राज्य ऐसा भी है जिसमें एक ही चरण में वोटिंग होनी है। मतगणना के लिए 4 जून की तारीख फिक्स की गई है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी।

दूसरे चरण में 13 राज्यों में होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक दूसरे चरण में 13 राज्यों/यूनियन टेरिटरी की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें से एक राज्य केरल की 20 सीटों पर एक ही फेज यानी दूसरे चरण में मतदान हो जाएगा। वहीं चार राज्य (राजस्थान, मणिपुर, त्रिपुरा और केरल) ऐसे हैं जिसमें इस चरण में सभी सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे तो दो राज्य (कर्नाटक और केरल) ऐसे हैं जिसमें इस फेज से चुनाव शुरू होंगे। इस चरण में असम की 14 में से 5, बिहार की 40 में से 5, छत्तीसगढ़ की 11 में से 3, कर्नाटक की 28 में से 14, केरल की सभी 20, मध्य प्रदेश की 29 में से 7, महाराष्ट्र की 48 में से 8, मणिपुर की दो में से 1, राजस्थान की 25 में से 13, त्रिपुरा की दो में से 1, उत्तर प्रदेश की 80 में से 8, पश्चिम बंगाल की 42 में से 3 और जम्मू एंड कश्मीर की 5 में से एक सीट पर चुनाव होंगे।


आचार संहिता लागू

लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। मतों की गणना 4 जून को है। चुनाव आयोग (EC) की तरफ लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही अब देश भर में आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू हो गई है। आम चुनाव के नतीजों का ऐलान होने तक पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

Lok Sabha Election 2024 Date LIVE updates: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।