भारत में Bank of America के दो एंप्लॉयीज सस्पेंड, इस कारण शुरू हुई जांच

Bank of America News: भारत में दो एंप्लॉयीज के खिलाफ बैंक ऑफ अमेरिका ने कड़ा एक्शन लिया और सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ बड़ी जांच चल रही है और सबसे बड़ा मामला तो आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। इन दोनों बैंकर्स को अंदरूनी तौर पर चल रही जांच को लेकर प्रशासनिक छुट्टी पर भेजा गया है। यह जांच एक व्हिलसलब्लोअर की शिकायत पर हो रही है

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 12:22 PM
बैंक ऑफ अमेरिका कई सौदौं की जांच कर रहा है। हालांकि सबसे अधिक फोकस इसकी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के 20 करोड़ डॉलर के शेयरों की बिक्री पर है।

Bank of America News: बैंक ऑफ अमेरिका ने भारत में अपने दो बैंकर्स को छुट्टी पर भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों बैंकर्स को अंदरूनी तौर पर चल रही जांच को लेकर प्रशासनिक छुट्टी पर भेजा गया है। यह जांच एक व्हिलसलब्लोअर की शिकायत पर हो रही है। इसमें शिकायत की गई है कि इन दोनों बैंकर्स को कुछ निवेशकों को बैंक ऑफ अमेरिका से जुड़ी कुछ डिटेल्स सार्वजनिक होने से पहले ही दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक बैंक ऑफ अमेरिका के भारतीय निवेश बैंकिंग कारोबार के एक सीनियर मेंबर ने अंदरुनी खबरों के जरिए शेयरों की बिक्री और मुनाफे को लेकर फ्रंट रन में कुछ निवेशकों की मदद की।

Aditya Birla से जुड़ी डील पर अधिक फोकस

बैंक ऑफ अमेरिका कई सौदौं की जांच कर रहा है। हालांकि सबसे अधिक फोकस इसकी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के 20 करोड़ डॉलर के शेयरों की बिक्री पर है। इसने आदित्य बिड़ला की लाइफ इंश्योरेंस सब्सिडियरी बिड़ला सन लाइफ-आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों की बिक्री मार्च में की थी।


बाहर से जांच करवा रहा BofA

बैंक ऑफ अमेरिका ने इस मामले की जांच के लिए बाहर किसी को काम सौंपा है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि क्या दोनों बैंकर्स ने कुछ निवेशकों को बैंक से जुड़े सौदे की जानकारी सार्वजनिक खुलासे से पहले ही दे दी थी? बैंकर्स को मंगलवार को ही छुट्टी पर भेज दिया गया था। जांच में पता लगाया जाएगा कि हेज फंडों या अन्य लोगों के साथ के साथ बैंकर्स ने मुलाकात की थी या उन्हें मैसेजेज भेजे थे। बैंक ऑफ अमेरिका ने तो पाया कि भारतीय बैंकर्स ने कुछ निवेशकों के साथ मुलाकात की थी और उन्होंने इसके बारे में बताया भी नहीं।

Crypto News: 17 दिन में ही ₹1 लाख बने ₹100 करोड़, इस क्रिप्टो ने ताबड़तोड़ स्पीड से दिया रिटर्न

Defence Sector Outlook: डिफेंस सेक्टर फिर बरसाएगा पैसा? एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।