Bank of India Q3: बैंक ऑफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपए पर रहा है। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,027.4 करोड़ रुपए पर रहा था। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 5,594.3 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 64.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 3,408 करोड़ रुपए रही थी।
