Get App

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर मुकदमा करेगा BIS, मांगेगा भारी मुआवजा; जानिए क्या है पूरा मामला

BIS ने मार्च 2025 में Amazon और Flipkart के गोदामों पर छापेमारी कर हजारों बिना सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट जब्त किए। अब BIS इन कंपनियों पर केस दर्ज कर 10 गुना मुआवजा और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 4:51 PM
एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर मुकदमा करेगा BIS, मांगेगा भारी मुआवजा; जानिए क्या है पूरा मामला
BIS अब एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से जब्त किए गए सामान के मूल्य का 10 गुना तक मुआवजा मांग सकता है।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) दो दिग्गज ईकॉमर्स कंपनियों- एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के खिलाफ मुकदमा दायर करने की तैयारी में है। BIS का आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में ऐसे प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जो अनिवार्य BIS सर्टिफिकेशन के बिना थे। यह मामला मार्च 2025 में की गई छापेमारी के बाद सामने आया है।

मार्च 2025 में हुई थी छापेमारी

BIS की दो टीमों ने मार्च 2025 में Amazon और Flipkart के वेयरहाउस पर छापा मारा था। इस दौरान BIS Act 2016 के तहत हजारों की संख्या में ऐसे उत्पाद जब्त किए गए, जिन पर जरूरी BIS मार्क नहीं था। ये सामान क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) का उल्लंघन कर रहे थे। QCO के मुताबिक, कुछ खास कैटेगरी के प्रोडक्ट बिना BIS सर्टिफिकेशन के बेचे या स्टोर नहीं किए जा सकते।

Amazon से क्या जब्त किया गया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें