Get App

Bitcoin crash reason: ऑलटाइम हाई से 36% तक क्रैश हुआ बिटकॉइन, ये 5 बड़े कारण हैं जिम्मेदार; अब क्या करें निवेशक?

Bitcoin crash reason: अक्टूबर में ऑल-टाइम हाई छूने के बाद बिटकॉइन 36% तक गिर गया है। 5 बड़े फैक्टर ने क्रिप्टो मार्केट की दिशा बदल दी है। अब सवाल यह है कि क्या ये गिरावट नए क्रिप्टो संकट की शुरुआत है? जानिए पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 23, 2025 पर 6:56 PM
Bitcoin crash reason: ऑलटाइम हाई से 36% तक क्रैश हुआ बिटकॉइन, ये 5 बड़े कारण हैं जिम्मेदार; अब क्या करें निवेशक?
बिटकॉइन के हाई लेवल से करीब 36% क्रैश के पीछे 5 अहम कारण हैं।

Bitcoin crash reason: बिटकॉइन की तेज गिरावट ने पूरे क्रिप्टो मार्केट को हिला दिया है। अक्टूबर में जब बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर का नया ऑल-टाइम हाई बनाया था, तब बाजार बेहद बुलिश था। लेकिन, यह शुक्रवार को गिरकर 80,000 डॉलर के लेवल तक आ गया था। यह ऑल टाइम हाई लेवल से तकरीबन 36% की गिरावट है। हालांकि, उसके बाद से कीमतों कुछ रिकवरी हुई है। रविवार को यह शाम 6.15 तक 2.25% की बढ़त के साथ 86,583.24 डॉलर पर है।

हालांकि, बिटकॉइन में हालिया क्रैश ने साल 2025 की सारी बढ़त को खत्म कर दिया है। इसने 2025 में 7.36% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 1 महीने में यह 20.14% टूट चुका है। अभी भी टेक्निकल इंडिकेटर कमजोर बने हुए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार की मनोवैज्ञानिक स्थिति लालच से डर में बदल चुकी है और बिटकॉइन में लिक्विडिटी तेजी से निकल रही है। अक्टूबर के हाई लेवल से भारी क्रैश का यही मतलब है कि बाजार की दिशा पलट चुकी है।

बिटकॉइन के क्रैश होने के 5 बड़े कारण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें