Crypto Market News: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (BitCoin) ने एक बार 56 हजार डॉलर का लेवल छू दिया। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) के जरिए निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते इसके भाव को अच्छा सपोर्ट मिला है जिसके चलते दो साल बाद बिटक्वॉइन इस लेवल को छू सका है। इससे पहले पिछली बार बिटक्वॉइन ने 56 हजार डॉलर का भाव दिसंबर 2021 में छुआ था और उसी समय के आस-पास इसने 69 हजार डॉलर (BitCoin Price) का ऑल टाइम हाई लेवल भी छुआ था।
