Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में खरीदारी का रूझान बना हुआ है और अधिकतर करेंसीज के भाव मजबूत हुए हैं। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो इसके भाव में उछाल दिख रही हैं। हालांकि टॉप-10 क्रिप्टो में सबसे अधिक XRP के भाव मजबूत हुए हैं।
बिटकॉइन के भाव पिछले 24 घंटे में 0.38 फीसदी मजबूत हुए हैं और अभी यह 19,541.12 डॉलर (15.90 लाख रुपये) के भाव (खबर लिखे जाने के समय) पर मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप 0.96 फीसदी की उछाल के साथ 94.88 हजार करोड़ डॉलर (77.22 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
एक हफ्ते में सबसे अधिक तेजी सोलाना में
वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में सबसे अधिक सोलाना के भाव मजबूत हुए हैं। इसके भाव एक हफ्ते में 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की बात करें तो यह सात दिनों में करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है और बिटकॉइन में भी दो फीसदी से अधिक तेजी रही।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट
लगभग सभी दिग्गज क्रिप्टोकरेंसीज के भाव मजबूत हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6819 करोड़ डॉलर (5.55 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का कारोबार हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.20 फीसदी कम रहा। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.15 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 39.48 फीसदी हिस्सेदारी है।