Crypto Price: BitCoin के भाव आए 20 हजार डॉलर के नीचे, लेकिन क्रिप्टो मार्केट में बढ़ा डॉमिनेंस

Crypto Price: BitCoin के भाव एक बार फिर 20 हजार डॉलर के नीचे फिसल गए हैं। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसका डॉमिनेंस बढ़ा है।

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भाव में गिरावट के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.60 फीसदी मजबूत हुई है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। सिर्फ इक्विटी ही नहीं, क्रिप्टो मार्केट में भी बिकवाली की जबरदस्त दबाव दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन (BitCoin) समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली हो रही है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो एक बार फिर इसके भाव 20 हजार डॉलर के नीचे फिसल चुके हैं। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसका डॉमिनेंस बढ़ा है यानी कि इसका लेन-देन अधिक हुआ।

कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अभी बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में करीब 2.19 फीसदी टूट चुका है और 19753 डॉलर (15.77 लाख रुपये) के भाव पर मिल रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में अधिक बिकवाली हो रही है और इसके भाव पिछले 24 घंटे में 9.36 फीसदी टूटकर 1500 डॉलर के नीचे आ गए हैं। वैश्विक स्तर पर क्रिप्टो मार्केट कैप 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ 96.15 हजार करोड़ डॉलर पर है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में अधिकतर के भाव फिसले हैं।

Ethereum New System: दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का अपग्रेड हुआ सिस्टम, बदलाव के बाद अब कर सकते हैं एक्स्ट्रा कमाई


क्रिप्टो मार्केट में BitCoin का बढ़ा डॉमिनेंस

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का रूझान दिख रहा है। कॉइनमार्केट कैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 96.15 हजार करोड़ डॉलर (76.77 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का कारोबार हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.71 फीसदी कम रहा। बिटकॉइन के भाव में गिरावट हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में डॉमिनेंस 0.06 फीसदी बढ़कर मजबूत हुई है। क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन की करीब 39.34 फीसदी हिस्सेदारी है।

बिकवाली के चलते निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़, इन पांच वजहों से है घबराहट का माहौल

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट का रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 19753 डॉलर (-) 2.19 %
एथेरम (Ethereum) 1471.51 डॉलर (-) 9.36 %
टेथर (Tether) 1 डॉलर (-) 0.03%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर  0.01%
बीएनबी (BNB) 273.42 डॉलर (-) 0.82%
बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.07%
एक्सआरपी (XRP) 0.33 डॉलर (-) 4.16%
कार्डानो (Cardano) 0.47 डॉलर (-) 2.16%
सोलाना (Solana) 32.83 डॉलर (-) 5.17%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.06 डॉलर (-) 1.86%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।