Get App

भारत समेत दक्षिण एशिया में अगले 20 साल में कुल 2,800 जेट विमानों की होगी डिलीवरी

विमान बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी बोइंग (Boeing ) का कहना है कि भारत और दक्षिण एशियाई देश अगले 20 साल में अपने बेड़े में 2,835 कमर्शियल विमान जोड़ सकते हैं, जो मौजूदा लेवल का चार गुना है। बोइंग का कहना है कि मिडिल क्लास की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी और शानदार इकोनॉमिक ग्रोथ की वजह से ऐसा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 5:28 PM
भारत समेत दक्षिण एशिया में अगले 20 साल में कुल 2,800 जेट विमानों की होगी डिलीवरी
Boeing ने अपने अनुमान में कहा है कि कि इन दोनों क्षेत्रों में कुल 2,445 सिंगल-आइल विमानों की डिलीवरी होगी।

विमान बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी बोइंग (Boeing ) का कहना है कि भारत और बाकी दक्षिण एशियाई देश अगले 20 साल में अपने बेड़े में 2,835 कमर्शियल विमान जोड़ सकते हैं, जो मौजूदा लेवल का चार गुना है। बोइंग का कहना है कि मिडिल क्लास की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी और शानदार इकोनॉमिक ग्रोथ की वजह से ऐसा हुआ है।

इससे पहले विमान बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी ने अगले 20 साल के लिए 2,705 जेट का अनुमान जताया था। यह अनुमान पिछले साल पेश किया गया था। बोइंग में कमर्शियल मार्केटिंग (भारत और साउथ एशिया) के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विन नायडू ने बताया, ‘लोगों के पास एयर ट्रैवल की ज्यादा पहुंच होगी और इस रीजन की एयरलाइंस को अगले दो दशक में ज्यादा आधुनिक बेड़े की जरूरत होगी।’

प्लेन बनाने वाली कंपनी ने अपने अनुमान में कहा है कि इन दोनों क्षेत्रों में कुल 2,445 सिंगल-आइल विमानों की डिलीवरी होगी, जबकि वाइडबॉडी फ्लीट साइज (370 विमानों की बढ़ोतरी) भी चौगुना हो जाएगा।

अनुमानों के मुताबिक, 2043 तक इस रीजन के एयर ट्रैफिक में सालाना 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी होगी। अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबस बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट है। देश की दो प्रमुख एयरलाइंस में इंडिगो (IndiGo) और एयर इंडिया (Air India) शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें