Get App

कैसे उठाएं क्रेडिट कार्ड का ज्यादा से ज्यादा फायदा? यहां बताए गए हैं आसान टिप्स

क्रेडिट कार्ड सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह सिर्फ पेमेंट का माध्यम नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बन सकता है. सही रणनीति के साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड से ज्यादा बचत, बेहतर रिवार्ड्स और आसान फाइनेंशियल मैनेजमेंट का लाभ उठा सकते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2026 पर 5:59 PM
कैसे उठाएं क्रेडिट कार्ड का ज्यादा से ज्यादा फायदा? यहां बताए गए हैं आसान टिप्स

मौजूदा दौर में क्रेडिट कार्ड सबसे लोकप्रिय फाइनेंशियल टूल्स में से एक बन गया है. यह लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी और इमरजेंसी के लिए एक फ्लेक्सिबल क्रेडिट ऑप्शन ऑफर करता है. क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल जरूरतों को आसानी से मैनेज करते हुए रिवार्ड्स भी दिला सकता है. ये रिवार्ड्स आप ऑनलाइन शॉपिंग और बिलों के भुगतान सहित कई चीजों पर अर्जित कर सकते हैं. 

हालांकि, अगर आप इसका दुरुपयोग करते हैं, तो यह आपको कर्ज में डुबो सकता है और क्रेडिट स्कोर भी कम कर सकता है. इसलिए, आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से न आप केवल क्रेडिट कार्ड को ठीक तरह से मैनेज कर पाएंगे बल्कि उस पर मिलने वाले बेनिफिट्स का भी ज्यादा से ज्यादा लुत्फ ले पाएंगे - 

क्रेडिट कार्ड के फीचर्स और बेनिफिट्स 

क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल करने की बारीकियों में जाने से पहले इसके उन फीचर्स को समझना जरूरी है, जो उन्हें फायदेमंद बनाती हैं. क्रेडिट कार्ड्स का एक खास फीचर यह है कि ये आपको इस्तेमाल किए गए अमाउंट को चुकाने के लिए एक फ्री पीरियड ऑफर करते हैं. इसके अलावा हर कार्ड कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट और ट्रेवल पर्क्स जैसे अनोखे बेनिफिट्स भी देता है. इस बीच अगर आपने कोई बड़ी खरीदारी की है, तो आप उसका अमाउंट चुकाने के लिए EMIs का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. 

आजकल कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स यूजर्स को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड्स के फीचर्स और बेनिफिट्स की तुरंत तुलना करने की सुविधा देते हैं. इससे आप अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए, मनीकंट्रोल अपने प्लेटफॉर्म पर टॉप बैंकों के क्रेडिट कार्ड ऑफर उपलब्ध कराता है, जो यूजर्स की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तैयार किए जाते हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें