मर्सिडीज बेंज़ ने अपनी परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान कार EQS 53 लॉन्च कर दी है। ये जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 3.8 सेकेंड में छू लेती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 220 किलोमीटर है। इसमें करीब 649 BHP पावर देने वाली 2 PSM मोटर लगी है। इस कार में 108 किलोवाट का लाइटवेट लिथियम आयन बैटरी पैक लगा है जो 200kw DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं। मर्सिडीज AMG EQS 53 की कीमत है 2 करोड़ 45 लाख रुपए है।
