Budget 2023: बजट के पहले एक्सपर्ट्स के सुझाए ये स्टॉक देगें मुनाफा, क्या करेंगे आप निवेश

यूनियन बजट 2023- राजेश सतपुते ने Wipro में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 400 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 422/435 रुपये का स्तर दिखा सकता है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
Union Budget 2023- आशीष बहेती ने Infosys में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1530 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1580 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    यूनियन बजट 2023 - सरकारी बैंकों में खरीदारी का जोश कायम है। निफ्टी PSU BANK इंडेक्स लगातार चौथे दिन उछला है। INDIAN, CANARA, BANK OF BARODA में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। जोरदार नतीजों के बावजूद एक्सिस बैंक करीब डेढ़ परसेंट नीचे फिसला है। तीसरी तिमाही में मुनाफा 60 परसेंट से ज्यादा उछला है। 30 तिमाही की ऊंचाई पर NET INTEREST MARGIN पहुंचे । फिलहाल सेंसेक्स 175.35 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 61117.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 18165.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। जो बजट से पहले आपको बाजार में रोज तगड़ी कमाई करा सकते है , तो आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर-

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते की पसंद


    Wipro (Fut)- राजेश सतपुते ने Wipro में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 400 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 422/435 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

    Piramal Enterprises- मानस जयसवाल ने Piramal Enterprises में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 840 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 870 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    भारत के ब्लूचिप्स स्टॉक्स दुनिया के सबसे तेज सेटलमेंट साइकल के लिए तैयार

    Arihant Capital की कविता जैन के पसंदीदा शेयर

    IGL-कविता जैन ने IGL में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 424 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 440 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया के पसंदीदा शेयर

    Havells (Fut)-राजेश पालवियाने Piramal Enterprises में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1170 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 1240/1250 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    आशीष बहेती की पसंद

    Infosys- आशीष बहेती ने Infosys में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1530 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1580 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।