Get App

बजट 2023- ऑटो सेक्टर की बजट उम्मीदें, इलेक्ट्रिक व्हीकल में FAME स्कीम जारी रखें सरकार

यूनियन बजट 2023- इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए FAME स्कीम या CNG और हाइड्रोजन गाड़ियों पर फोकस या PLI जैसी स्कीम। ऑटो सेक्टर इस बार भी एक ऐसे बजट की उम्मीद कर रहा है जिसमें सेक्टर को बूस्ट मिल सके

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 12:49 PM
बजट 2023- ऑटो सेक्टर की बजट उम्मीदें, इलेक्ट्रिक व्हीकल में FAME स्कीम जारी रखें सरकार
Union Budget 2023- पिछले साल भारत ऑटो सेक्टर ने जबरदस्त ग्रोथ हासिल की। करीब 42 लाख गाड़ियों की बिक्री के साथ भारत इस वक्त दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।

यूनियन बजट 2023- दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री उम्मीद कर रही है कि सरकार बजट में इंडस्ट्री को सपोर्ट देने का सिलसिला जारी रखेगी। साथ ही ऐसे कदम भी उठाएगी जिससे गाड़ियों की मांग बढ़े । पिछले साल भारत ऑटो सेक्टर ने जबरदस्त ग्रोथ हासिल की। करीब 42 लाख गाड़ियों की बिक्री के साथ भारत इस वक्त दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। इस ग्रोथ में पिछले कुछ बजट में आई सरकारी योजनाओं की भी भूमिका रही है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए FAME स्कीम या CNG और हाइड्रोजन गाड़ियों पर फोकस या PLI जैसी स्कीम। ऑटो सेक्टर इस बार भी एक ऐसे बजट की उम्मीद कर रहा है जिसमें सेक्टर को बूस्ट मिल सके।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को उम्मीद है कि इंफ्रा सेक्टर में ज्यादा निवेश से गाड़ियों की मांग बढ़ेगी । EV गाड़ियों से जुड़ी कंपनियां FAME स्कीम को 2024 से आगे बढ़ाने की मांग कर रही हैं। EV कंपनियां ये भी चाहती हैं कि स्पेयर पार्ट्स पर GST 5% रखी जाए और सेल्स पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई जाए।

Budget 2023: आबादी के बड़े हिस्से को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं निर्मला सीतारमण

कंपोनेंट निर्माताओं की संस्था ACMA नें सभी कंपोनेंट को 18% GST के दायरें में लाने की मांग की है। ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि अगर इसबार सरकार इनकम टैक्स में थोड़ी छूट देती है तो इससे गाड़ियों की मांग बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें