Get App

Budget 2023 Expectations: बजट से पहले इन शेयरों पर एक्सपर्ट्स को भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश?

Budget 2023 share market wish list: बजट में अब सिर्फ 7 सत्र बाकी है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेगी। शेयर बाजार को उम्मीद है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास तोहफा जरुर देगी जिससे उन सेक्टर्स और शेयरों को बूस्ट मिले। ऐसे में अगर आप बजट से पहले शेयर बाजार में कमाई के अच्छे मौके ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 3:43 PM
Budget 2023 Expectations: बजट से पहले इन शेयरों पर एक्सपर्ट्स को भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश?
बजट 2023 - पोजिशनल लेवल पर यह स्टॉक 52 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है और उसके बाद इसमें 62 रुपये का भी स्तर देखने को मिल सकता है।

Budget 2023 expectation: बजट के ऐलान तक शेयर मार्केट के लिए अब सिर्फ 7 कारोबारी सत्र बाकी हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। शेयर बाजार उम्मीद कर रहा है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास ऐलान करेंगी जिनसे उन सेक्टर्स के शेयरों को बूस्ट मिलेगा। ऐसे में अगर आप बजट से पहले शेयर बाजार में कमाई के अच्छे मौके ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते है। सीएनबीसी -आवाज पर दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स बताए हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। तो आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।

सच्चिदानंद उत्तेकर की बजट पिक्स

NHPC- सच्चिदानंद उत्तेकर ने बजट पिक्स के तौर पर एनएचपीसी (NHPC)में दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सितंबर में इस स्टॉक में अपना 5 साल का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया था। स्टॉक में हायर हाइज और हायर बॉटम पैटर्न बना हुआ है। स्टॉक में मौजूदा स्तर से नई खरीदारी की जा सकती है।

सच्चिदानंद उत्तेकर ने कहा कि इस स्टॉक में 62 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। नई खरीद के लिए 36 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। वहीं बजट के लिहाज से इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 30 फीसदी की बढ़त दिख सकती है। पोजिशनल लेवल पर यह स्टॉक 52 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है और उसके बाद इसमें 62 रुपये का भी स्तर देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें