Budget 2023: बजट से पहले ये 5 स्टॉक देंगे अच्छा मुनाफा, एक्सपर्ट्स हैं बुलिश

Union Budget 2023- आशीष बहेती ने TVS Motor में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1010 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1080 रुपये का स्तर दिखा सकता है

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 12:04 PM
बजट 2023- अमित सेठ ने ITC में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 335 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 348 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजट 2023- सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। जो बजट से पहले आपको बाजार में रोज तगड़ी कमाई करा सकते है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर नजर डालने से पहले आइए डालते है एक नजर सबसे पहले बाजार की आज की चाल पर। बाजार ने तेज गिरावट के साथ की फरवरी सीरीज की शुरुआत हुई है। निफ्टी 17700 के नीचे फिसलकर 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। मिडकैप में भी कमजोरी नजर आ रही है। सरकारी बैंकों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सरकारी बैंकों में तगड़ी मुनाफावसूली, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ढ़ाई परसेंट फिसला है। NBFCs और मेटल भी फिसले है लेकिन ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार दिख रही है।

    अदानी ग्रुप के शेयरों में दूसरे दिन भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। अदानी ग्रीन और अदानी ट्रांसमिशन के शेयर 10% से ज्यादा गिरे है। अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट और अंबुजा भी 3 से 5% फिसले है।

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    SRF- प्रकाश गाबा ने SRF में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 2110 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 2180/2200 रुपये का स्तर दिखा सकता है।


    www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते की पसंद

    Dabur (Fut)- राजेश सतपुते ने Dabur में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 555 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 585 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    आशीष बहेती की पसंद

    TVS Motor- आशीष बहेती ने TVS Motor में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 1010 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 1080 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं 10-17% की बंपर कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियों में करें शामिल

    मार्केट एक्सपर्ट्स अमित सेठ की पसंद

    ITC - अमित सेठ ने ITC में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 335 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 348 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की पसंद

    Bajaj Auto (Fut)- राजेश पालविया ने Bajaj Auto में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 3670 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 3780/3800 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।