Get App

Budget 2023: इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव बजट तक दे सकतें हैं जोरदार रिटर्न

Budget 2023:कोल इंडिया में 211 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 223-226 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक इसके पहले भी इस सपोर्ट जोन से तेजी में आता दिखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:01 PM
Budget 2023: इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव बजट तक दे सकतें हैं जोरदार रिटर्न
यूपीएल में भी कुणाल शाह की 710 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 760-780 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है

KUNAL SHAH, LKP Securities

Budget 2023: Nifty ने फॉलिंग वेड पैटर्न से एक ब्रेक आउट दिया है। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। 18 जनवरी को बाजार की कमान बुल्स के हाथों में दिखी। कल निफ्टी ने 18000 की बाधा को पार कर लिया। ये मजबूत मोमेंटम का संकेत है। इंडेक्स 17900 पर स्थित सपोर्ट के साथ बाई ऑन डिप मोड में बना हुआ है। इस लेवल पर नई पुट राइटिंग देखने को मिली। निफ्टी के लिए 18200 पर पहली बाधा दिख रही है। अगर ये बाधा टूट जाती है तो फिर निफ्टी हमें शॉर्ट टर्म में 18500-18600 की तरफ जाता दिख सकता है।

बुधवार को दिन के हाई के आसपास बंद होने पहले Bank Nifty वोलेटाइल बना रहा। डेली चार्ट पर Bank Nifty 42350 के स्तर पर स्थित 50-डेमा के ऊपर बंद हुआ है। मोमेंटम इंटीकेटर बुलिश क्रॉस ओवर में एंटर कर चुका है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी को लिए 42500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। ये स्तर पार होने पर बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

कुणाल शाह की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 12 फीसदी तक रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें