Get App

'बजट में कस्टम ड्यूटी बदलाव मौजूदा सुधार का हिस्सा', वित्त मंत्री बोलीं- इनका अमेरिकी टैरिफ से लेनादेना नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि बजट 2026-27 में कस्टम ड्यूटी में किए गए बदलाव अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित नहीं हैं। सरकार का फोकस MSME, रोजगार और घरेलू उद्योग को सपोर्ट करने पर है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 8:59 PM
'बजट में कस्टम ड्यूटी बदलाव मौजूदा सुधार का हिस्सा', वित्त मंत्री बोलीं- इनका अमेरिकी टैरिफ से लेनादेना नहीं
वित्त मंत्री ने कहा कि कस्टम ड्यूटी में किए गए बदलाव एक बड़े नीति फ्रेमवर्क का हिस्सा हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2 फरवरी को साफ किया कि बजट 2026-27 में किए गए कस्टम ड्यूटी बदलाव अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये बदलाव भारत सरकार की अपनी नीति का हिस्सा हैं और लंबे समय से लगातार किए जा रहे हैं।

नेटवर्क18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार पिछले कई वर्षों से हर बजट में कस्टम ड्यूटी की समीक्षा करती आ रही है। उन्होंने कहा, 'हम काफी समय से हर बजट में कस्टम ड्यूटी में बदलाव करते रहे हैं और इस बजट में भी उसी प्रक्रिया को जारी रखा गया है।'

US टैरिफ का असर बजट में नहीं जोड़ा गया

वित्त मंत्री ने कहा कि कस्टम ड्यूटी में किए गए बदलाव एक बड़े नीति फ्रेमवर्क का हिस्सा हैं। इनका मकसद भारतीय नागरिकों और घरेलू कारोबार को राहत देना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये फैसले किसी बाहरी देश की नीतियों को देखकर नहीं लिए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें