7th Pay Commission: बस कुछ मिनट, बजट में होगा 8वें वेतन आयोग का ऐलान, कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा

Union Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। सरकारी कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लाने की घोषणा करेगी। अभी देश में 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) चल रहा है। सरकारी कर्मचारी काफी समय से 8वें वेतन आयोग लाने की मांग कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 11:37 AM
सरकारी कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लाने की घोषणा करेगी।

Union Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। सरकारी कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लाने की घोषणा करेगी। अभी देश में 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) चल रहा है। सरकारी कर्मचारी काफी समय से 8वें वेतन आयोग लाने की मांग कर रहे हैं। अगर बजट में सरकार 8वें वेतन आयोग को लाने का ऐलान करती है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

सरकार बजट में लाएगी 8वां वेतन आयोग?

केंद्रीय कर्मचारी 8वां वेतन आयोग को लेकर ऐलान होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, बजट में इसे लेकर आने की उम्मीद कम है लेकिन वह कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि आगे वेतन बढ़ाने को लेकर सरकार आगे का रोडमैप बजट में बताएगी। सरकार के इस कदम से उनकी सैलरी बढ़ने का स्कोप बढ़ जाएगा।


10 साल में आता है अगला वेतन आयोग

सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग लाने के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो सरकार हर 10 साल में वेतन आयोग लाई है। अब तक 5वें, छठे और 7वें वेतन आयोग को लागू करने में यही पैटर्न नजर आया है। कर्मचारियों ये अनुमान लगा रहे है कि सरकार साल 2023 में 8वें वेतन आयोग को लेकर घोषणा कर सकती है और इसकी सिफारिशें सैलरी में साल 2026 से लागू होती नजर आ सकती है। सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर आती है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कर्मचारियों के वेतन का फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ जाएगा। इसके बढ़ने से वेतन अपने आप बढ़ जाएगा।

Budget 2023 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट 2023, बोलीं- अमृतकाल का ये पहला बजट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।