Get App

Budget में आवंटन उम्मीद से कम रहने के कारण ऑटो, डिफेंस, फर्टिलाइजर्स और रेलवे स्टॉक्स रहे सुस्त

Budget 2024- अंतरिम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के उद्देश्य से कैपेक्स में मध्यम वृद्धि का ऐलान किया गया। हालांकि यह ऑटोमोटिव, डिफेंस, रेलवे और फर्टिलाइजर्स जैसे विशिष्ट सेक्टर्स की अपेक्षाओं से कम रहा। लिहाजा आज के कारोबार में इन सेक्टर्स के शेयरों में नरमी देखने को मिली

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 10:13 PM
Budget में आवंटन उम्मीद से कम रहने के कारण ऑटो, डिफेंस, फर्टिलाइजर्स और रेलवे स्टॉक्स रहे सुस्त
Budget 2024- बजट घोषणा के बाद Bajaj Auto, TVS Motor और Hero MotoCorp के शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

Budget 2024- साल 2024 के अंतरिम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के उद्देश्य से कैपेक्स में मध्यम वृद्धि की घोषणा की गई। ऐसा करते हुए फिसकल कंसोलिडेशन पर फोकस रखा गया। हालांकि यह ऑटोमोटिव, डिफेंस और फर्टिलाइजर्स जैसे विशिष्ट सेक्टर्स की अपेक्षाओं से कम रहा। इसके चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आवंटन में कमी देखी गई। लिहाजा आज के कारोबार में इन सेक्टर के शेयरों में नरमी देखने को मिली। यहां ऐसे स्टॉक्स दिये जा रहे हैं जो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 2024-25 बजट (Finance Minister Nirmala Sitharaman's 2024-25 Budget) से प्रभावित नहीं हुए।

सेक्टर आवंटन में कमी के कारण फर्टिलाइजर्स शेयरों में रही गिरावट

1 फरवरी को बजट घोषणाओं के बाद फर्टिलाइजर्स कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। फर्टिलाइजर्स सेक्टर के लिए बजट आवंटन पिछले वर्ष के 1.75 लाख करोड़ रुपये से इस बार घटाकर 1.68 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया।

आरसीएफ, नेशनल फर्टिलाइजर, चंबल फर्टिलाइजर्स, दीपक फर्टिलाइजर, एफएसीटी और जीएसएफसी (RCF, National Fertiliser, Chambal Fertilisers, Deepak Fertiliser, FACT and GSFC) जैसे स्टॉक्स 1 फरवरी को 6 प्रतिशत तक फिसल गये। सेक्टर के लिए आवंटन में कमी के साथ डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर्स (DOF) द्वारा प्रॉफिट मार्जिन पर कैप लगाने कारण इन शेयरों पर दबाव पड़ने की उम्मीद थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें